हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर हरीष एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे सुशासन त्यौहार में जनता की ओर से अपनी मांगों को लेकर बस्तर जिला प्रशासन के पास कुल एक लाख 88 हजार 550 आवेदन आये थे|
जिसमे लगभग 85 प्रतिशत आवेदनो का निराकरण किया गया है। वही सुशासन त्यौहार के तीसरे फेस में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है,जो कि 5 मई से 31 मई तक चलाया जाएगा।
तीसरे चरण में होने वाले समाधान शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर जिले के किसी भी समाधान शिविर में पहुंच सकते हैं और आम जनता से चर्चा हेतु रूबरू हो सकते है, जिसकी तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है।



