सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय का संचालन एक बार फिर से प्रारंभ हो गया है। मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसके चलते विगत कुछ दिनों से इसका उपयोग अस्थायी रूप से बंद था, जिससे यात्रियों व आम नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
यह विषय जैसे ही नगर पालिका परिषद नारायणपुर के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत नगर पालिका के अधिकारियों को मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर उपयोग हेतु शौचालय को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों की तत्परता से कार्य पूरा कर शौचालय को पुनः जनता के लिए खोल दिया गया है।
इस सुविधा के पुनः शुरू होने से आमजन, विशेषकर यात्रियों को राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल की संवेदनशीलता और त्वरित पहल के लिए आभार प्रकट किया है।
नगर पालिका ने भरोसा दिलाया है कि नगर में सार्वजनिक सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।



