नारायणपुर ओरछा मार्ग के बीच स्थित माढ़ीन नदी पुल में यात्री बस और आमदई मांइस की ट्रक में आमने-सामने हुई भिड़ंत,,घटना में बस मे सवार लगभग 5 यात्रियों को आई चोट,, बड़ा हादसा होते टला,, बस में सवाल यात्रियों के अनुसार बस चालक शराब के नशे में धुत होकर वाहन चल रहा था ,, मौके से फरार होकर पुलिस थाने पहुंचा बस का चालक,, आक्रोशित यात्रियों ने परिचालक की की पिटाई ,, दरअसल ओरछा मुख्यालय से नारायणपुर की ओर आज दोपहर को लगभग 3:00 बजे बस्तर ट्रेवल्स की यात्री बस यात्रियों को लेकर ओरछा से नारायणपुर की ओर जा रही थी वही आमदई मांइस की ट्रक रायपुर से आमदई माइंस की ओर आयरन ओर लोडिंग के लिए जा रही थी तभी बढ़गांव माढ़ीन नदी पुल में ट्रक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई,, गनीमत रही की इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई,, घटना की सूचना मिलते ही छोटे डोंगर एसडीओपी अभिषेक केसरी एवं टीआई हरिशंकर ध्रुव मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से छोटे डोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।





