डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट ;-
नारायणपुर| अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगांे से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आज जनदर्शन में ग्राम सोनपुर के समस्त ग्रामवासी द्वारा शासकीय हाईस्कूल सोनपुर में शिक्षक मांग हेतु, मंजू पति स्व. पंचम द्वारा शासन की पुर्नवास नीति नौकरी प्रदाय करने, ममता पोटाई निवासी शांति नगर द्वारा रोजी न मिलने कारण शिकायत हेतु, ग्राम साकड़ी बेड़ा समस्त ग्रामवासी के द्वारा क्षतिग्रस्त भवन सुधार कराने, रोशनलाल दुग्गा के द्वारा शिक्षक एल.बी. उच्च प्राथमिक शाला थुलथुली विकासखण्ड ओरछा युक्ति युक्तकरण अथवा स्थानांतरण करने, कमलू नुरेटी ग्राम मुरनार के द्वारा मुंह के कैंशर ईलाज हेतु सहायता राशि प्रदाय करने, प्रमिला गोटा ग्राम जाटलूर के द्वारा रोजगार प्रदाय करने के संबंध में, अहिल्या कोवाची ग्राम मुरनार के द्वारा रोजगार प्रदाय करने के संबंध में, ग्राम छोटेसुहनार के समस्त ग्रामवासी के द्वारा प्राथमिक शाला छोटेसुहनार के पाठक को वापस करने एवं सहायक शिक्षक को हटाने, किशोर विद्यार्थियों को पुनः छात्रावास में रखने हेतु, पूर्णानन्द कोलियारा अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हाई स्कूल खड़ीबहार शिक्षक की पूर्ति करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। इस आवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वासु जैन उपस्थित थे।



