तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट:-
नारायणपुर | जिले के ग्राम आतरगांव निवासी दिनेश कोर्राम, पिता संतुराम, जो खेती किसानी करके अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे। जब उनको उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी लेने के बाद उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया।
धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा है। दिनेश कोर्राम ने 0.50 हेक्टेयर रकबा में उन्नत तकनीक से भिण्डी, करेला एवं उन्नत बीज का प्रयोग किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। किसान दिनेश कोर्राम को अब धान्य फसलों की तुलना में वर्षभर में तीन से चार गुना अधिक आय प्राप्त हो रहा है। दिनेश कोर्राम ने बताया कि वह हमेशा धान की फसल लगाता था, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के द्वारा सब्जी की खेती करने का सुझाव दिया गया।
दिनेश कोर्राम उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन से भिण्डी, करेला, खट्टाभाजी की खेती करना शुरू किया। दिनेश को खेती में 60 हजार से 70 हजार रूपए की आमदनी प्राप्त हुआ है और उनकी घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। जिसे देखकर आसपास कृषक भी उद्यानिकी की खेती कर रहे है। उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषक को वर्ष 2023-24 में पैक हाउस निर्माण हेतु अनुदान राशि प्रदान किया गया है।






