तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| नारायणपुर-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत विभाजन के समय उत्पन्न परिस्थितियों एवं लोगों के साथ हुए अमानवीय अत्याचार को लेकर पूरे देश भर में 14 अगस्त 2021 से राष्ट्रीय स्तर पर भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन प्रारंभ किया गया है, इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी जिला मुख्यालयों में 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया, नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित ए. जी.सिनेमा में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कार्यक्रम के प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री महेश गगड़ा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे व प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग टेकेश्वर जैन, जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम गौतम गोलछा ने अपना विचार प्रकट किया
कायक्रम का शुंभारंभ भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रजलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, तत्पश्वात कार्यक्रम का स्वागत उद्धोधन देते हुए जिला प्रभारी नरेंद्र मेश्राम ने भारत विभाजन के दर्द को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि हम सब भारतवासियों के लिए वह समय बड़ा ही पीड़ा दायक था तथा जिस तरह से उस समय परिस्थितियों निरमित हुई उसे हम सब आज भी याद कर डर जाते हैं, वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री महेश महेश गगड़ा सहित आये प्रवक्ताओं ने कहा कि भारत का विभाजन एक ऐसी दर्दनाक कहानी है जिसमें लाखों लोग अजनबियों के बीच एकदम विपरीत वातावरण में नया स्थानीय आशियाना तलाश रहे थे विभाजन के बाद लगभग 60 लाख गैर मुसलमान उस क्षेत्र से निकल आए जो बाद में पश्चिमी पाकिस्तान बन गया, विभाजन के समय जितनी यातनाएं लोगों ने झेली है, निश्चित रूप से वह समय हम सभी के लिए दर्द भरा था, विभाजन की विभीषिका में मारे गए लोगों के प्रति आज हम इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा विभाजन के दौरान सर्वाधिक पीड़ा महिलाओं को उठानी पड़ी,
प्रमुख वक्ताओं मे पूर्व मंत्री महेश गगड़ा, संतोष पांडे , टेकेश्वर जैन, नारायण साहू , गौतम गोलछा द्वारा विभाजन विभीषिका का पर अपने विचार प्रकट किये , प्रबुद्ध जीवियों एवं समाज प्रमुखो के समक्ष विभाजन के दौरान व विभाजन के उपरांत हुई समस्याओं के संबंध में अवगत कराया व विभाजन के दौरान कैसे लोगों घर टूट गए लोग घर से बेघर हो गए व कितने लोगों की मौत हो गई की घटना के संबंध में वक्ताओं ने अपना वक्तव्य रखा उक्त कार्यक्रम उपरांत विभाजन विभीषिका के दौरान शहीद हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम का प्रारंभ एवं अंतिम राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के माध्यम से किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री महेश गगडा , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडे , टिकेश्वर जयंती जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम, वरिष्ठ समाजसेवी बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा , नारायण मरकाम संजय नंदी संदीप झा, नरेंद्र मेश्राम अविनाश देवांगन , अभिषेक बैनर्जी, बृज मानिकपुरी , जैकी कश्यप, गुलाब बघेल, सुदीप झा संजय तिवारी, अख्तर मोहम्मद जावेद मोहम्मद फिरोज, तेन सिंह ठाकुर,जागेश्वर उसेंडी, रामशिला झा, सहित बुद्धिजीवी वर्ग एवं गणमान्य नागरिक समाजसेवी सनातन धर्म मंच के सदस्य व्यापारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन अविनाश देवांगन द्वारा किया गया






