सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू होगा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा घर-घर जाकर सदस्य बनाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचने और केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार करने को कहा है। भाजपा का सदस्यता अभियान अब दो सितंबर से शुरू होगा। पहले यह अभियान एक सितंबर से शुरू होना था। भाजपा ने इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की सदस्यता अभियान कार्यशाला में कहा कि दो सितंबर से पार्टी के कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचना है।
सदस्यता अभियान पार्टी व संगठन के विस्तार का बड़ा अवसर होता है। हम सभी को लक्ष्य तय करके सदस्यता अभियान में जुटना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है। आगे सलाम ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।
वही कार्यशाला को भाजपा जिला महामंत्री संदीप झा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक प्रभुनाथ देवांगन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रजमन कोर्राम व ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संतनाथ उसेंडी ने भी संबोधित करते हुए कहा की सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है। सभा का सफल संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री द्वय प्रभुलाल दुग्गा व आभार सुकमन कचलाम ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू कोर्राम, सोमजी कावड़े, सुकमन उईके, जागेश्वर उसेंडी, अतुल नेताम, चैतराम कुमेटी, मोती वड्डे, गज्जू पोटाई सहित अन्य जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



