सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पंचभाई द्वारा पीड़ित परिवार के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत दी गई है।
मृतक पम्मी सलाम, पिता सोनारू राम सलाम, निवासी ग्राम मोहन्दी की मृत्यु 12 जून 2024 को सर्पदंश के कारण हुई थी। मृतक के निकटतम वारिस पिता सोनारू राम सलाम, माता बुधनी हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार कोहकामेटा को राशि बैंक ड्राफ्ट यो चेक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर कराने के निर्देशित किया गया हैं।



