सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| जिले के छोटे डोंगर के पास ग्राम बड़गांव में महिला एवं ग्रामीणों ने सड़क में आवाजाही ही बंद की,, महिलाओं ने कहा कि वे बार-बार सड़क बनाने की मांग करते रहे पर उन्हें आज तक आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिला,, सरकार व निको कंपनी की ओर से , उन्होंने कहा है कि अब आर पार की लड़ाई लड़ेंगे माइंस खदान बंद करो पहले सड़क निर्माण चालू करो अन्यथा ये आंदोलन जारी रहेगा,कल से नारायणपुर ओरछा मांग पूरी तरह बंद करने की भी चेतावनी दी|
महिलाओं को समझने हर बार की तरह निको कंपनी के कर्मचारी पुलिस दल बल के साथ आय, पर वे अब जब तक सड़क निर्माण कार्य चालू नहीं हो जाता तब तक अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे,, सड़क को लेकर महिलाओं में काफी नाराजगी जताई,, उन्होंने कहा की धुल मिट्टी से काफी परेशान हैं,जब तक सड़क नहीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा|



